Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने गूगल और मेटा को फिर भेजा नोटिस, 28 जुलाई को होगी पेशी

short by ऋषि राज / on Monday, 21 July 2025
ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गूगल और मेटा के अधिकारियों को फिर से नोटिस भेजकर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले दोनों कंपनियों को बयान दर्ज कराने के लिए आज बुलाया गया था लेकिन वे पेश नहीं हुए। इनके अधिकारियों ने दस्तावेज़ जुटाने के लिए और वक्त मांगा था।