कुत्ते के काटने पर मुआवज़ा देंगी राज्य सरकारें: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामलों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर कुत्ते के काटने से किसी की मौत होती है या बच्चे-बुजुर्ग घायल होते हैं तो राज्य सरकारें मुआवज़ा देंगी।" कोर्ट ने कहा, इस मुद्दे पर भावनात्मक नहीं, व्यावहारिक समाधान ज़रूरी हैं। कोर्ट ने कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी जवाबदेही तय करने के संकेत दिए।
read more at हिन्दुस्तान


