Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संसद में हंगामा करने पर टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन शेष शीतकालीन सत्र के लिए हुए निलंबित

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 14 December, 2023
टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन को राज्यसभा के शेष शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। डेरेक के खिलाफ 'अपमानजनक व्यवहार' और संसद की वेल में आकर नारेबाज़ी कर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के चलते कार्रवाई की गई है। डेरेक बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर हंगामा कर रहे थे।