भीड़ के सामने गिटार बजा रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने रोका, राजेश तैलंग ने की आलोचना
अभिनेता राजेश तैलंग ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी भीड़ के सामने ज़मीन पर बैठकर गिटार बजा रहे एक बस्कर (सड़कों पर घूम-घूमकर गाने वाला) को रोकते दिख रहा है। राजेश ने दिल्ली पुलिस को टैग कर कैप्शन में लिखा, "यह तरीका ठीक नहीं...ये आर्टिस्ट हमारी दिल्ली को संगीतमय बनाते हैं। शर्म आनी चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


