Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में किशोर ने अपनी दोस्त को 31वीं मंज़िल से दिया धक्का, पुलिस को सुनाई खुदकुशी की कहानी

short by अपर्णा / on Wednesday, 2 July, 2025
मुंबई में एक 16-वर्षीय लड़के पर अपनी दोस्त (15) को 31वीं मंज़िल से धक्का देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। बकौल पुलिस, लड़के और लड़की के बीच 'डेटिंग' को लेकर तीखी बहस हुई और लड़के ने उसे इमारत से धक्का दे दिया। वहीं, आरोपी ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के तनाव के कारण लड़की ने खुदकुशी की।