'घोस्ट सर्जन' बन हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली UP की डेंटिस्ट ने कोर्ट में किया सरेंडर
'घोस्ट सर्जन' बन हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डेंटिस्ट अनुष्का तिवारी ने सोमवार को कानपुर (यूपी) के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने अनुष्का को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अनुष्का पर आरोप है कि उसके द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट किए जाने के बाद 2 इंजिनियरों की मौत हो गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


