सऊदी अरब में यूपी के युवक की बांग्लादेशी रूममेट ने की हत्या, ईंट-पत्थरों से किया हमला
सऊदी अरब गए प्रयागराज (यूपी) के 23-वर्षीय युवक की उसके बांग्लादेशी रूममेट ने कथित तौर पर हत्या कर दी है। 12वीं पास युवक परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने जनवरी-2026 में सऊदी अरब के अबू-स्लासा गया था। परिजन के अनुसार, रूममेट ने किसी बात पर विवाद के बाद उसपर ईंट-पत्थरों से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
read more at TV9 भारतवर्ष


