सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ रोकने वाली याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ रोकने वाली याचिका को खारिज कर दिया। याचिका गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले बाबूजी शाह नाम के शख्स ने दायर की थी। बकौल बाबूजी शाह, फिल्म कथित तौर पर उनकी दत्तक मां की छवि को बदनाम कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


