Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय बजट में झारखंड और यहां के लोगों को नज़रअंदाज़ किया गया: JMM

short by रघुवर झा / on Saturday, 1 February 2025
झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम ने शनिवार को दावा किया कि केंद्रीय बजट 2025-26 में झारखंड के लिए कुछ भी प्रस्तावित नहीं किया गया। जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, "बजट में पड़ोसी राज्य बिहार को कई परियोजनाएं दी गईं लेकिन झारखंड और उसके लोगों की पूरी तरह उपेक्षा की गई। झारखंड के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपनाया गया?"
read more at भाषा