हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ी डील, मणिपाल हेल्थ ने सह्याद्री हॉस्पिटल्स को ₹6,400 करोड़ में खरीदा
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज़ ने कनाडा की ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान (OTPP) से सह्याद्री हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण कर लिया है और इस डील की कीमत लगभग ₹6,400 करोड़ ($750 मिलियन) बताई जा रही है। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक इस डील के लिए मणिपाल ने फोर्टिस, एस्टर डीएम हेल्थकेयर और स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT को पीछे छोड़ दिया।
read more at हिन्दुस्तान


