Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इमरान मसूद के बयान 'बीजेपी आई तो पहले मेरा व तुम्हारा इलाज होगा' को लेकर ईसी पहुंची पार्टी

short by श्वेता यादव / on Saturday, 13 April, 2024
सहारनपुर (यूपी) से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के एक भड़काऊ बयान का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मसूद एक वर्ग विशेष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मसूद ने अपने बयान में कहा था, "बीजेपी आई तो सबसे पहले तुम्हारा और मेरा इलाज होगा।"