गाज़ा के राफा में इज़रायल के हवाई हमले में 35 फिलिस्तीनियों की हुई मौत
फिलिस्तीन के एक अधिकारी के मुताबिक, रविवार को इज़रायली सेना ने गाज़ा के राफा में हवाई हमले किए जिसमें कम-से-कम 35 फिलिस्तीनियों की मौत हुई। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों व घायलों में अधिक संख्या महिलाओं व बच्चों की है। बकौल रिपोर्ट्स, ये लोग (मृतक/घायल) इज़रायल के हमले के बाद विस्थापित होकर रिफ्यूजी कैंप में रह रहे थे।
read more at जनसत्ता


