ऋतिक से मिली थी, तब किसी ने कुछ नहीं कहा: सलमान की 'नई प्रेमिका' कहे जाने पर लॉकवुड
अभिनेत्री सामंथा लॉकवुड ने कथित तौर पर सलमान खान की 'नई गर्लफ्रेंड' कहे जाने पर बताया है, "मुझे लगता है...लोग बहुत बात करते हैं...मैं ऋतिक (रौशन) से भी मिली हूं...कोई भी हमारे बारे में कुछ नहीं कहता।" उन्होंने आगे कहा, "सलमान से मिली...वह बहुत अच्छे हैं...इससे अधिक कुछ नहीं कहना।" बकौल ऐक्ट्रेस, सलमान की 'सुल्तान' उनकी पसंदीदा बॉलीवुड फिल्म है।
read more at Hindustan Times


