Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इसरो ने शेयर कीं डिसेंट के दौरान चंद्रयान-3 के लैंडर द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 23 August, 2023
इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के द्वारा ली गईं चंद्रमा की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसरो ने ट्वीट किया, "डिसेंट (अवरोहण) के दौरान लैंडर हॉरिज़ॉन्टल वेलोसिटी कैमरा द्वारा ली गईं तस्वीरें। चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार स्थापित हो गया है।" गौरतलब है, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नज़दीक बुधवार को सफलतापूर्वक लैंडिंग की।
read more at Twitter