बिहार में रेल हादसे के बाद 5 ट्रेनें हुईं रद्द, बदला गया राजधानी एक्सप्रेस समेत 19 का रूट
बक्सर (बिहार) में रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियों के पटरी से उतरने के बाद इस रूट पर पटना-पुरी स्पेशल, सासाराम-आरा स्पेशल, पटना-डीडीयू समेत 5 ट्रेनें आज (गुरुवार) के लिए रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के अनुसार, मगध एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समेत 19 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
read more at हिन्दुस्तान


