13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया
टी20 विश्व कप-2022 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूज़ीलैंड को 7-विकेट से हराने के साथ पाकिस्तान 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। पाकिस्तान 2007 में हुए पहले टी20 विश्व कप में उप-विजेता बना था और उसने 2009 में टूर्नामेंट जीता था। पाकिस्तान रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत-इंग्लैंड मैच के विजेता से भिड़ेगा।
read more at T20 World Cup


