ऐक्टर शर्वानंद ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर रक्षिता रेड्डी से की शादी, सामने आईं तस्वीरें
तेलुगू अभिनेता शर्वानंद ने शनिवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर रक्षिता रेड्डी के साथ शादी कर ली जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। शादी में अभिनेता राम चरण, सिद्धार्थ, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, प्रोड्यूसर वामसी और कई राजनेता शामिल हुए। दोनों की शादी जयपुर के लीला पैलेस में हुई और दोनों की सगाई कुछ महीने पहले हुई थी।


