Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान का कल जायज़ा लेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

short by अभिजात कांडपाल / on Saturday, 19 August, 2023
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से हुए भारी नुकसान का जायज़ा लेने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को राज्य का दौरा करेंगे। वह शिमला स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी जाएंगे जहां भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि आपदा से शिमला में 24 जून से अब तक 72 लोगों का निधन हुआ है।
read more at भाषा