बंगाल से 5 बार के एमएलए रहे मैनुल हक ने छोड़ी कांग्रेस, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) की फरक्का सीट से 5 बार के विधायक रहे मैनुल हक ने मंगलवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है हक अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के सचिव भी थे। बतौर रिपोर्ट्स, मैनुल हक 23 सितंबर को टीएमसी में शामिल हो सकते हैं।
read more at अमर उजाला


