Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एचसी के 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ऐक्ट' को असंवैधानिक बताने के फैसले पर एससी ने लगाई रोक

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 5 April, 2024
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन ऐक्ट-2004' को असंवैधानिक करार दिए जाने के फैसले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। फिलहाल 2004 के कानून के तहत मदरसों में पढ़ाई चलती रहेगी। एससी ने कहा, "हाईकोर्ट का यह कहना ठीक नहीं है कि मदरसा बोर्ड संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत का उल्लंघन करता है।"