Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूसुफ पठान ने बहरामपुर से 5 बार के सांसद रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को हराया

short by रघुवर झा / on Tuesday, 4 June, 2024
बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी प्रत्याशी यूसुफ पठान ने कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को 85,022 वोटों से चुनाव हरा दिया है। अधीर रंजन चौधरी इससे पहले बहरामपुर से 5 बार सांसद चुने गए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी 17वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।