Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में इस साल नवंबर माह का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा 6 साल में सबसे अधिक खराब

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 1 December 2021
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, इस साल दिल्ली में नवंबर महीने का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 6 सालों में सबसे ज़्यादा खराब रहा। नवंबर 2021 में दिल्ली की हवा 11 दिन 'गंभीर' श्रेणी में रही जिस दौरान एक्यूआई 400 अंक से ऊपर रहा जबकि पूरे महीने का औसत एक्यूआई 376 रहा जो नवंबर 2016 में 374 था।