Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीसी के खिलाफ मैच के बाद लंगड़ाते हुए नज़र आए धोनी, पैर पर बांध रखे थे आइस पैक

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 1 April, 2024
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी रविवार को विशाखापत्तनम में डीसी के खिलाफ आईपीएल 2024 की अपनी पहली पारी के बाद लंगड़ाते हुए नज़र आए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। धोनी अपने बाएं पैर पर आइस पैक बांधे भी नज़र आए। गौरतलब है, धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद घुटने की सर्जरी करवाई थी।