विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के चलते यूपी डीजीपी मुकुल को पद से हटाया गया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल का तबादला कर उन्हें डीजी (नागरिक सुरक्षा) बनाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और आदेशों की अवहेलना करने पर गोयल को पद से हटाया गया। गौरतलब है, गोयल पिछले साल डीजीपी बने थे और अभी नए डीजीपी के नाम की घोषणा नहीं हुई है।
read more at ABP न्यूज़


