क्रिकेटर चुप हैं, क्या वे डरे हुए हैं?: पहलवानों के धरने को समर्थन नहीं मिलने पर विनेश फोगाट
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने को क्रिकेटर व अन्य खिलाड़ियों का समर्थन नहीं मिलने पर रेसलर विनेश फोगाट ने कहा, "पूरा देश क्रिकेट की पूजा करता है लेकिन एक भी क्रिकेटर ने कुछ नहीं बोला।" उन्होंने कहा, "क्या ये खिलाड़ी सिस्टम से डरते हैं?" बकौल विनेश, सभी को अपनी राय रखनी चाहिए।
read more at News18 हिंदी


