Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुराने एसी चलाने वालों को सरकार दे सकती है नए एसी के पैसे; नई स्कीम पर चल रहा काम

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 3 April 2025
अगर आपके पास 8 साल से ज़्यादा पुराना एसी है तो सरकार आपको नए एसी के लिए पैसे दे सकती है। दरअसल, सरकार पुराने एसी को एनर्जी-एफिशिएंट 5-स्टार एसी से रिप्लेस करने के लिए इनसेंटिव स्कीम लाने पर विचार कर रही है। फिलहाल बीएसईएस यमुना यह योजना चला रही है और सरकार जल्द इसे देशभर में लागू कर सकती है।
read more at Financial Express