क्या है अच्छी नींद लेने का 'हॉट, कोल्ड, डेफ ऐंड ब्लाइंड' मेथड?
चिकित्सा शिक्षाविद प्रशांत देसाई ने अच्छी नींद लेने का 'हॉट, कोल्ड, डेफ ऐंड ब्लाइंड' मेथड बताया है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील में कहा, "सोने से 30-60 मिनट पहले गर्म पानी से नहाएं...ठंडे वातावरण वाले कमरे में सोएं...कोशिश करें कि कमरे में कोई शोर न हो और कमरे में बिल्कुल अंधेरा हो।" उन्होंने कहा, "विश्वास मानिए, आप बच्चों की तरह सोएंगे।"


