ऋषभ पंत एक-दो साल में भारत के लिए दोबारा खेलना शुरू करेंगे: सौरव गांगुली
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को लेकर कहा है, "मैंने उनसे कई बार बात की। ज़ाहिर है...वह चोट और सर्जरी के कठिन दौर से गुज़र रहे हैं और मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" उन्होंने कहा, "एक साल में या...हो सकता है कि एक-दो साल में वह भारत के लिए दोबारा खेलना शुरू करेंगे।"


