दिल्ली में शराब के नशे में धुत चालक ने दुकान में घुसाई कार, 8 लोग घायल
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक चालक ने अपनी कार वाहनों के कलपुर्ज़ों की एक दुकान में घुसा दी जिससे 8 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी देव सिंह (37) एक टूर ऐंड ट्रैवल कंपनी में काम करता है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई।
read more at दि प्रिंट


