दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र तैनात किए गए 10,000 पुलिसकर्मी
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों व 3,000 से अधिक यातायात अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चेहरे पहचानने वाले 700 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व मॉल सहित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया।
read more at लेटेस्टली


