Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

6 महीने में इस सरकारी कंपनी ने किया निवेशकों का पैसा डबल, जानें तेज़ी के पीछे का कारण

short by Vipranshu / on Saturday, 6 September, 2025
गुजरात सरकार की गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) के शेयर ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को 100% का रिटर्न दिया है। शुक्रवार के कारोबार में भी कंपनी के शेयर 13.17% उछलकर ₹515 के 52-वीक हाई पर पहुंच गए। कंपनी क्रिटिकल व रेयर अर्थ मिनरल्स पर फोकस कर रही है जिनका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों, एमआरआई मशीनों, आदि में होता है।