केरल में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन में छात्रों ने गाया RSS का गीत, केरल के CM ने की आलोचना
केरल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शनिवार को एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन सेवा के उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों से आरएसएस का गण गीत गवाया गया। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी आलोचना भी की है। वेणुगोपाल ने कहा, "यह भारत को धीरे-धीरे संवैधानिक गणराज्य से आरएसएस-नियंत्रित निरंकुशता में बदलने का एक कपटी प्रयास है।"
read more at NewsBytes हिन्दी


