72% लोगों ने माना कि ऑनलाइन सर्च करते-करते बढ़ जाते हैं एयर टिकट के दाम: सर्वे
लोकलसर्किल्स ने लोगों से पूछा कि 'एक डिवाइस/ब्राउज़र/वेबसाइट से सर्फिंग करने के दौरान विमान किराया अधिक और दूसरे से कम दिखता है' जिस पर 72% लोगों ने कहा कि ऐसा कई बार होता है। केवल 3% लोगों ने ही इससे इनकार किया। गौरतलब है, सर्वे के लिए भारत के 322 ज़िलों से 20,000 कंज़्यूमर्स से 55,000 प्रतिक्रियाएं इकट्ठा की गईं।
read more at NDTV Profit हिंदी


