Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, 3 किमी रिवर्स गाड़ी भगाकर दारोगा ने बचाई जान

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 9 April, 2025
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में महिला वकील से मारपीट की सूचना पर सोमवार रात पहुंची पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले से बचने के लिए दारोगा समेत पुलिसकर्मी गाड़ी नहीं घुमा पाए और करीब 3 किलोमीटर तक रिवर्स गियर में गाड़ी भगानी पड़ी। हमले में एएसआई समेत 4 लोग घायल हुए हैं।