आईपीएल मैच के दौरान दिल्ली में दर्शकों के बीच चले लात-घूंसे, वीडियो आया सामने
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के आईपीएल मैच के दौरान 4-5 दर्शकों के बीच चले लात-घूंसों का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, व्यू ब्लॉक किए जाने को लेकर यह झगड़ा हुआ। वीडियो में दर्शक एक-दूसरे को कुर्सियों पर गिराकर पीटते व एक दर्शक अन्य दर्शक के बाल खींचता दिख रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


