एमपी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन
मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार रात को इंदौर में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, डिनर के बाद मालू को कार्डियक अरेस्ट हुआ था व अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उनका निधन हो गया। गुरुवार को मालू की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।
read more at News18 हिंदी


