Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

VIP पार्टी के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की घर पर की गई हत्या

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 16 July, 2024
वीआईपी पार्टी के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में उनके घर में हत्या कर दी गई है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर घर का सामान बिखरा पड़ा मिला है।