Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन ने पाकिस्तानी आतंकी मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत व यूएस के प्रस्ताव पर लगाई रोक

short by रौनक राज / on Friday, 17 June, 2022
चीन ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के भारत व अमेरिका के संयुक्त प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रोक लगा दी है। अमेरिका पहले ही 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद के रिश्तेदार मक्की को आतंकी घोषित कर चुका है। चीन पहले भी भारत के ऐसे प्रस्ताव पर रोक लगा चुका है।