Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'भगोड़े' शख्स ने मुंबई के अमेरिकी दूतावास को दी बम से उड़ाने की धमकी, कहा- बाइडन माफी मांगे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 11 February, 2024
मुंबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में खुद को अमेरिका का 'भगोड़ा' बताने वाले शख्स ने लिखा, "मैं जो बाइडन (अमेरिकी राष्ट्रपति) से तत्काल सार्वजनिक माफी चाहता हूं, वरना हर अमेरिकी कॉन्सुलेट को उड़ा दूंगा।" पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।