'रैगिंग' को लेकर तेलंगाना में सुसाइड की कोशिश करने वाली 26 वर्षीय मेडिकल छात्रा की हुई मौत
वारंगल (तेलंगाना) के एक मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर रैगिंग को लेकर 4-दिन पहले सुसाइड की कोशिश करने वाली पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स की छात्रा डॉक्टर प्रीति की हैदराबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में मृतका के सीनियर छात्र डॉक्टर एम.ए. सैफ को रैगिंग व उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
read more at ABP न्यूज़


