घुटने में चोट के कारण वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे मैचों से बाहर हुए जडेजा
ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे के लिए भारतीय टीम के एलान के बाद बीसीसीआई ने बताया कि जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है। बकौल बीसीसीआई, मेडिकल टीम उनके चोट पर नज़र बनाए हुए हैं और तीसरे वनडे में उनके शामिल होने का फैसला उसके अनुसार लिया जाएगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


