Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिज़ोरम में रनवे से फिसलने के बाद म्यांमार के सैन्य विमान के हुए दो टुकड़े, सामने आई तस्वीर

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 23 January, 2024
मिज़ोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर मंगलवार को म्यांमार का सैन्य विमान रनवे से फिसलकर दो हिस्सों में टूट गया। विमान में सवार 14 में से 6 लोग घायल हो गए। यह विमान म्यांमार सेना के जवानों को एयरलिफ्ट करने के मिशन पर था जिन्होंने अपने देश में विद्रोही समूहों के साथ संघर्ष के बाद मिज़ोरम में शरण ली हुई थी।