जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 मज़दूर की हुई मौत, 1 लापता
सोनमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 मज़दूर की मौत हो गई जबकि 1 अन्य लापता है। ज़ोजिला टनल पर काम कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मज़दूर का शव बरामद कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। बकौल मैनेजर, जहां हिमस्खलन हुआ वह निर्माण स्थल नहीं है।
read more at News18 हिंदी


