Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुत्ते के पैरों को रस्सी से बांधकर उसे यूपी में वैन से घसीटा गया, पुलिस ने की कार्रवाई

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 28 November 2022
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक कुत्ते के पैरों को रस्सी से बांधकर उसे वैन से घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने बताया, "मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और गाड़ी को सीज़ कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
read more at ABP न्यूज़