Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेंगलुरु से 5 दिन पहले ज़मीन खरीदने बिहार आए 28 वर्षीय ठेकेदार की चाकू गोदकर की गई हत्या

short by अनिल कुमार / on Friday, 2 June, 2023
जमुई (बिहार) में गुरुवार रात अपराधियों ने 28-वर्षीय ठेकेदार सत्येंद्र कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंककर फरार हो गए। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई 5 दिन पहले बेंगलुरु से ज़मीन खरीदने के लिए घर आया था और गुरुवार रात 10:30 बजे किसी ने फोन कर बुलाया और हत्या कर दी।