आप मेरे आइकन हैं: उनकी तस्वीर बनाने की वजह पूछने पर पीएम मोदी से बच्ची
जर्मनी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह उनकी तस्वीर बनाने वाली एक बच्ची से बातचीत करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा, "तुमने इसे क्यों बनाया?" जिसपर उसने जवाब दिया, "क्योंकि आप मेरे आइकन हैं।" लड़की ने उन्हें बताया कि उसे यह तस्वीर बनाने में 1 घंटा लगा।
read more at Instagram


