क्या होता है 'वर्चुअल टच'?
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि नाबालिगों को 'गुड और बैड टच' जैसी अवधारणाओं के बारे में ही नहीं बल्कि सायबरस्पेस के जोखिमों से जुड़े 'वर्चुअल टच' की अवधारणा के बारे में भी सिखाया जाना चाहिए। बकौल हाईकोर्ट, इसमें बच्चों को ऑनलाइन व्यवहार के बारे में बताना और प्राइवेसी सेटिंग्स व ऑनलाइन बाउंड्रीज़ का महत्व समझाना शामिल है।


