ऐक्टर दीपक परम्बोल ने ऐक्ट्रेस अपर्णा दास से की शादी, सामने आईं तस्वीरें
मलयाली फिल्मों के ऐक्टर दीपक परम्बोल ने आज (बुधवार) केरल में ऐक्ट्रेस अपर्णा दास से शादी कर ली जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। 2 अप्रैल को दीपक ने सोशल मीडिया पर अपर्णा दास को टैग करते हुए अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी। दीपक ने इस साल की 'ब्लॉकबस्टर' मलयाली फिल्म 'मंजुम्मेल बॉयज' में काम किया है।
read more at ABP न्यूज़


