विख्यात कन्नड़ लेखक और प्रोफेसर चंद्रशेखर पाटिल 'चंपा' का 83 वर्ष की उम्र में निधन
‘चंपा’ नाम से मशहूर कन्नड़ लेखक और प्रोफेसर चंद्रशेखर पाटिल का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में रविवार को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कन्नड़ साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है।


