बिहार में 'क्रैश होने' से बाल-बाल बचा चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर गुरुवार को उजियारपुर (बिहार) लोकसभा क्षेत्र के मोहद्दीनगर में क्रैश होने से बाल-बाल बच गया। बकौल रिपोर्ट्स, लैंडिंग के दौरान चिराग के हेलीकॉप्टर के पहिए हेलीपैड से उतर गए और बारिश के चलते गीली हुई मिट्टी में धंस गए। इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
read more at R. भारत


